लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत का हरक सिंह रावत पर बड़ा बयान- कांग्रेस छोड़ने की गलती को स्वीकार करें, तब होगा उनका स्वागत

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 15:54 IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हाल-फिलहाल में बीजेपी से निष्कासित किए गए मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर कहा कि अगर वो कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अपनी गलती स्वीकार करेंगे, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड बीजेपी से निष्कासित मंत्री हरक सिंह को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान।हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत अभी कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत का कहना है कि बीजेपी मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत अभी कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। कई कारणों पर विचार करने के बाद निर्णय लेगी पार्टी। साथ ही, हरीश रावत ने ये भी कहा कि यदि वह (उत्तराखंड बीजेपी से निष्कासित मंत्री हरक सिंह) कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अपनी गलती स्वीकार करेंगे, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस मामले को लेकर बीजेपी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर रावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यही नहीं, कौशिक के हवाले से उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रावत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रावत अपनी सीट बदलने के साथ ही अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए भी बीजेपी से टिकट मांग रहे थे। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक हरीश सिंह रावत पहले कई वर्षों तक कांग्रेस में थे। पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले वह बीजेपी में शामिल हुए थे। 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022हरीश रावतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो