भाजपा की सदस्य संख्या 11 करोड़ इस वर्ष और बढ़ेंगे 7 करोड़ सदस्य

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: July 28, 2019 05:22 AM2019-07-28T05:22:31+5:302019-07-28T05:22:31+5:30

पार्टी के केंद्र और राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्षद और ग्राम पंचायत के सदस्य तक पंजीकरण अभियान में शामिल होते हैं, जो पार्टी की विशिष्टता है.

BJP members will get 11 crores this year and will increase to 70 million members | भाजपा की सदस्य संख्या 11 करोड़ इस वर्ष और बढ़ेंगे 7 करोड़ सदस्य

भाजपा की सदस्य संख्या 11 करोड़ इस वर्ष और बढ़ेंगे 7 करोड़ सदस्य

भाजपा की सदस्य संख्या फिलहाल 11 करोड़ है. इसमें इस वर्ष और 7 करोड़ सदस्यों का इजाफा होगा. भाजपा की कोथरूड शाखा के सदस्यता पंजीयन अभियान की शुरुआत करते हुए के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यह दावा भी किया कि भाजपा सर्वाधिक सदस्य संख्या वाली विश्व की एकमात्र पार्टी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता तक सीधे पहुंचकर पार्टी का सदस्य बनाने वाली पार्टी है. इसके लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि केवल संगठन के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पार्टी के केंद्र और राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्षद और ग्राम पंचायत के सदस्य तक पंजीकरण अभियान में शामिल होते हैं, जो पार्टी की विशिष्टता है. इसके माध्यम से पार्टी जनता से सीधे संवाद साधती है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलती है.

Web Title: BJP members will get 11 crores this year and will increase to 70 million members

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे