लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के न्याय योजना की तरह ही एक घोषणा चाहते थे बीजेपी नेता, पीएम मोदी ने लगाया वीटो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 16:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिति के सदस्यों से कहा कि पार्टी को कांग्रेस के एजेंडे से नहीं चलना चाहिए। इसकी जगह खुद की योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की न्याय योजना आम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। संकल्प समिति के सदस्यों ने युवाओं और किसानों के लिए अलग से कोई बड़ी घोषणा करने की मांग की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र 'हम निभाएंगे' के जवाब में बीजेपी ने संकल्पित भारत, सशक्त भारत के नाम से मैनिफेस्टो जारी किया।

कांग्रेस की न्याय योजना आम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि संकल्प समिति के सदस्य न्याय योजना के समानांतर कोई और स्कीम की घोषणा मैनिफेस्टो में चाहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए मना कर दिया। संकल्प समिति के सदस्यों ने युवाओं और किसानों के लिए अलग से कोई बड़ी घोषणा करने की मांग की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिति के सदस्यों से कहा कि पार्टी को कांग्रेस के एजेंडे से नहीं चलना चाहिए। इसकी जगह खुद की योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिए।

कांग्रेस का दावा है कि उसके न्याय योजना के तहत 5 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचेगा जबकि हर परिवार को सालाना 72 हजार रुपये की निश्चित रकम सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना के तहत कांग्रेस की नजर निम्न और निम्न मध्यम वर्ग पर है।

कांग्रेस के ऐलान के साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई बड़े नेताओं ने इस योजना का मजाक उड़ाते हुए इसे असंभव करार दिया।

पीएम मोदी का वीटो

बीजेपी में भी कुछ नेता इस तरह की योजना घोषणा पत्र में चाहते थे। लेकिन पीएम मोदी ने मना कर दिया। इसकी जगह अब बीजेपी ने घोषणा पत्र में  किसानों, छोटे-मंझोले दुकानदारों के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया।

वहीं किसानों को एक लाख तक लोन पर पांच साल तक ब्याज नहीं देना होगा।  बीजेपी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हेक्टेयर की सीमा खत्म कर सभी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का वादा कर चुकी है। एक किस्त किसानों को जारी भी हो चुकी है। अब उसने घोषणा पत्र में 60 साल के किसान को पेंशन देने का  ऐलान भी किया है। इसके साथ ही बीजेपी ने घोषणा किया है कि सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाएंगे। 

माना जा रहा है कि इन पेंशन योजनाओं में अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि की तरह ही पेंशन के इच्छुक लोगों से उनका अंशदान लिया जाएगा। लोगों को यह पेंशन 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलेगा। ऐसे में सरकार के पास करोड़ों-करोड़ लोगों से दीर्घकाल के लिए पैसा मिल सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीबीजेपी संकल्प पत्रकांग्रेस घोषणा पत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम