लाइव न्यूज़ :

BJP संकल्प पत्रः राजनाथ सिंह ने कहा- छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद देंगे पेंशन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 12:44 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि दुकानदारों के लिए पेंशन का ऐलान करते हुए कहा कि हम देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल बाद पेंशन देंगे। इसके इलावा उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने, एक लाख तक के क्रेडिट कार्ड के लोन पर ब्याज नहीं लगाने और देश के सभी किसानों को 6000 सालाना दिए जाने की बात कही है।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने संकल्प पत्र (घोषणापत्र) में इस बार छोटे दुकानदारों को भी अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। दरअसल, संकल्प पत्र की जानकारी देते हुए देश के गृहमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह  ने कहा कि हम राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे।

उन्होंने कहा दुकानदारों के लिए पेंशन का ऐलान करते हुए कहा कि हम देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल बाद पेंशन देंगे। इसके इलावा उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने, एक लाख तक के क्रेडिट कार्ड के लोन पर ब्याज नहीं लगाने और देश के सभी किसानों को 6000 सालाना दिए जाने की बात कही है।

वहीं, राजनाथ सिंह ने कहा सिटीजन बिल को हम लागू करेंगे। किसी भी राज्य या उसके निवासी की पहचान के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कहा कि राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम नए भारत के निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की राह में बढ़ा है। अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और हम टॉप 3 अर्थव्यवस्था में आना चाहते हैं, ये हमारा संकल्प है। 

उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश की जनता का विश्वास बढ़ा है। विकास का चक्का तेजी के साथ चलना प्रारंभ हुआ है। हम देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाब हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा-बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। वहीं, राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता है और जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। साथ ही साथ भारत में होने वाले अवैध घुसपैठ को भी रोकेंगे। 

राजनाथ सिंह ने घोषणापत्र बनाने को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि भारत की मन की बात को जानने के लिए लंबा कार्यक्रम चलाया है, लगभग 300 रथ, 7 हजार सुझाव पेटियां, 110 से संवाद कार्यक्रम, 4000 से अधिक भारत के मन की बात हुई है। सोशल मीडिया से भी समझा और साथ ही विशेषज्ञों के हमने राय ली है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल को आधार मानकर, आगे की राह बनाने के लिए संकल्प पत्र तैयार हुआ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीजेपी संकल्प पत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार