लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः BJP का कांग्रेस मुक्त भारत का शाही सपना टूटा, पंजे के पंच से कमल मुरझाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 05:46 IST

राहुल गांधी तीन राज्यों के नतीजों से मोदी-शाह के मिथक को तोड़ने में सफल रहे हैं. जिस तरह से भाजपा हिंदी भाषी राज्यों में लगातार विजय रथ लेकर आगे बढ़ रही थी उसे देखकर कहा जाने लगा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म कर पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा.

Open in App

2019 की सत्ता के लिए हुए सेमीफाइन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी-शाह की जोड़ी को करारी मात दी है. ये महज संयोग है कि राहुल गांधी ने जिस दिन पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला, उसके ठीक एक साल बाद उनके नेतृत्व में पार्टी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया.

कांग्रेस का यह प्रदर्शन केवल पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के लिए भी संजीवनी की तरह है. भाजपा को उसी के घर में पटखनी देकर राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व पर सवाल खड़े करने वालों की बोलती बंद कर दी है. राहुल गांधी ने क्षेत्रीय नेताओं के साथ मिलकर हिंदी भाषी राज्यों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसने ना सिर्फकांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से स्थापित किया है, बल्कि बतौर नेता राहुल गांधी को भी स्थापित करने में काफी मदद की है.

राहुल गांधी तीन राज्यों के नतीजों से मोदी-शाह के मिथक को तोड़ने में सफल रहे हैं. जिस तरह से भाजपा हिंदी भाषी राज्यों में लगातार विजय रथ लेकर आगे बढ़ रही थी उसे देखकर कहा जाने लगा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म कर पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा. लेकिन, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इस मिथक को तोड़ने में सफलता हासिल की है. इसके बाद राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी जीत का परचम लहराकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को चूर-चूर कर दिया.

देश सबसे बड़े राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा को पटखनी देकर राहुल गांधी ने 2019 की तस्वीर पेश कर दी है. कांग्रेस का यह बेहतरीन प्रदर्शन आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा. वहीं हमेशा से ही इस बात को लेकर सवाल खड़ा होता रहा है कि क्या राहुल 2019 में नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन इन चुनावी नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों की अवधारणा को बदलकर रख दिया है.

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप