लाइव न्यूज़ :

BJP LIST LS polls 2024: अब तक 430 प्रत्याशी घोषित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का होशियारपुर से टिकट काटा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 13:21 IST

BJP LIST LS polls 2024: भाजपा ने लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनाव के लिए लगभग 430 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को बठिंडा से मैदान में उतारा है।अकाली दल से लंबे समय से जुड़े एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आती हैं। फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा।

BJP LIST LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सात और उम्मीदवारों की घोषणा की और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले को महाराष्ट्र के सतारा से मैदान में उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का पंजाब के होशियारपुर से टिकट काट दिया, लेकिन प्रभावशाली स्थानीय नेता के समर्थन को बरकरार रखने के लिए उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया। इसने पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को बठिंडा से मैदान में उतारा है।

जो अकाली दल से लंबे समय से जुड़े एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आती हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने दो सीट पर अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया और फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया है।

इस नयी सूची के साथ, भाजपा ने लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनाव के लिए लगभग 430 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची भी जारी की, जिसमें पूर्व मंत्री दिलीप रे को राउरकेला से मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने अब तक, राज्य चुनाव के लिए 133 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव २०२४ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024BJPउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर