उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक पूर्वाह्न 10 बजे
By भाषा | Published: March 10, 2021 09:27 AM2021-03-10T09:27:48+5:302021-03-10T09:27:48+5:30
देहरादून, 10 मार्च उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कुछ ही देर में शुरू होने वाली है जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराधिकारी का चयन किया जाएगा।
रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
बैठक, बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगी।
केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम भी नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।