लाइव न्यूज़ :

UP By-election Results 2019: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 5 सीटों पर बनाई बढ़त, आजम खान के गढ़ में फंस सकता है BJP का चक्का

By भाषा | Updated: October 24, 2019 11:20 IST

आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में आजम की ही पत्नी तजीन फातिमा मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कुल 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए।इन सीटों में से आठ भाजपा के पास थीं जबकि एक-एक सीट सपा, बसपा और अपना दल ने जीती थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है और शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भाजपा ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के प्रारंभिक रुझान में भाजपा ने 5 सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है।रामपुर और जैदपुर सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गंगोह सीट पर कांग्रेस, जलालपुर सीट पर बसपा और प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था।इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे। इन 11 में से 10 सीटें, इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बन जाने के कारण रिक्त हुई थीं। वहीं घोसी सीट, इस पर चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी।इन सीटों में से आठ भाजपा के पास थीं जबकि एक-एक सीट सपा, बसपा और अपना दल ने जीती थी। उपचुनाव के नतीजे सभी पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इन सभी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन सभाएं की थीं। खासकर आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल है।आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में आजम की ही पत्नी तजीन फातिमा मैदान में हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशआज़म खानयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?