लाइव न्यूज़ :

शिवलिंग पर कंडोम पहनाती महिला का चित्र साझा करने पर बंगाली एक्ट्रेस की आलोचना, शिकायत दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: January 17, 2021 14:19 IST

पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर अभिनेत्री सायनी घोष और दिग्गज भाजपा नेता तथागत रॉय के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। यह मामला अब पुलिस व कचहरी तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहले, तथागत रॉय ने एक टीवी कार्यक्रम में सायनी के बयान पर प्रकाश डालते हुए अभिनेत्री पर निशाना साधा था। इसके बाद एक जवाबी ट्वीट में, सायनी ने कहा कि मुझे यकीन है कि आप गांधी कॉलोनी को गोडसे कॉलोनी बना देंगे।

नई दिल्ली: बंगाली अभिनेत्री सायनी घोष का 2015 का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। सायनी ने कथित तौर पर शिवलिंग को कंडोम पहनाती एक महिला का चित्र ट्वीट किया था। 

मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने सायनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उसकी कॉपी ट्विटर पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वह पोस्ट मेरी जानकारी के बिना अपलोड किया गया था।  

तथागत रॉय ने पुलिस थाने में सायनी घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता तथागत रॉय ने पुलिस थाने में सायनी घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर सैनी घोष के एक पुराने पोस्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। तथागत बाबू ने रवींद्र सरोबर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर अभिनेत्री सायनी घोष और दिग्गज भाजपा नेता तथागत रॉय के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। सबसे पहले, तथागत रॉय ने एक टीवी कार्यक्रम में सायनी के बयान पर प्रकाश डालते हुए अभिनेत्री पर निशाना साधा था। इसके बाद एक जवाबी ट्वीट में, सायनी ने कहा कि मुझे यकीन है कि आप गांधी कॉलोनी को गोडसे कॉलोनी बना देंगे।

दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद-

इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही चला गया। शुक्रवार को तथागत रॉय ने सायनी को एक ट्वीट में टैग किया और कहा कि मिस सायनी घोष, आपने शिवलिंग पर कंडोम पहनाते एक महिला का चित्र साझा कर मेरे जैसे हिंदुओं की भावना को आहत किया है।

उन्होंने कहा कि आपने भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्वक किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत अपराध किया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में गंभीर और गैर-जमानती वारंट जारी होने के साथ ही 3 साल की जेल भी हो सकती है। इसलिए अब अपने किए के फल का आनंद लेने के लिए तैयार रहें। 

सायनी घोष ने इन आरोपों पर दिया ये जवाब-

तथागत रॉय के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेत्री सायनी ने कहा कि जो लोग मेरे ट्वीट को गलत तरह से प्रस्तुत कर राज्य और देश के लोगों के मन में मेरे खिलाफ हिंदू विरोधी भावनाएं पैदा कर रहे हैं, वह मेरी टिप्पणी सुनें...श्री राम ही अब मेरे उपर लग रहे आरोपों का न्याय करेंगे।  

टॅग्स :कंडोमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप