लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने मराठवाड़ा जल ग्रिड योजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:06 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 18 जून भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सरकार ने मराठवाड़ा जल ग्रिड परियोजना पर एक रुपये भी खर्च नहीं किया और इसे खत्म करने के लिए कदम उठाए गए।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोणीकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया है कि राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्र में पेयजल पहुंचाने के मकसद से शुरू परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, लेकिन अब तक एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ है। लोणीकर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार योजना कार्य के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाती रही है और ये सभी संकेत हैं कि वह इस परियोजना को रद्द करना चाहती है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने परियोजना के लिए केंद्र से 11,000 करोड़ रुपये की मांग की है, जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार इसे राज्य के कोष से ही पूरा करने वाली थी। हम विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो अदालत का भी रुख करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर