लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से बिगड़े रिश्ते के बाद बीजेपी नेता ने कहा- 'मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट' के कारण ही महाराष्ट्र ले डूबे प्रशांत किशोर 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2019 20:05 IST

Maharashtra: प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का सपना दिखाया था. यही वजह है कि 50-50 फॉर्मूले के तहत शिवसेना ने भाजपा से ढाई साल तक के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की थी, जिसे भाजपा ने ठुकरा दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना व भाजपा के बीच आई खटास के बाद भाजपा नेता प्रीती गांधी ने चुनावी रणनीतिकार और जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को जिम्‍मेदार ठहराया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रशांत किशोर ले डूबे. उधर, जदयू नेता अजय आलोक ने भी प्रशांत किशोर पर हमला बोला है.

महाराष्ट्र में शिवसेना व भाजपा के बीच आई खटास के बाद भाजपा नेता प्रीती गांधी ने चुनावी रणनीतिकार और जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को जिम्‍मेदार ठहराया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रशांत किशोर ले डूबे. उधर, जदयू नेता अजय आलोक ने भी प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. अजय आलोक प्रशांत किशोर पर तंजते हुए अप्रत्यक्ष रूप से किशोर पर हमला बोलते हुए कहा है कि 'मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट' के कारण ही महाराष्ट्र में ऐसा हाल हुआ है. 

दरअसल, माना जा रहा है की प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का सपना दिखाया था. यही वजह है कि 50-50 फॉर्मूले के तहत शिवसेना ने भाजपा से ढाई साल तक के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की थी, जिसे भाजपा ने ठुकरा दिया था. अंत में दोनों भगवा पार्टी के बीच ढाई दशक से भी पुराना गठबंधन टूट गया. 

जदयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट कर कहा, 'एक हैं मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट. पिछले कुछ दिनों से शिवसेना उनसे ज्ञान ले रही थी. नतीजा सब देख रहे हैं. अब महामहिम ने और समय नहीं दिया. लगता है इस पहलू पर मास्टर साहब ने ध्यान नहीं दिया होगा. नतीजा न तीन में न तेरह में. कहते हैं न गफलत में सब गए, माया मिली न राम. 

जय मातर साब.' प्रशांत किशोर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं. एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने तंज किया कि अब बहुत लोगों को “बाबा जी का ठुल्लू” मिलेगा. जनता का मजाक बना है पिछले 18 दिनों से. महाराष्ट्र की जनता सोचे कि इन लोगों के साथ आगे क्या करना है? जो भी हो रहा है, दुखद है.

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की नेता व पार्टी के सोशल मीडिया विंग की राष्‍ट्रीय प्रभारी प्रीती गांधी ने महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की स्थिति के लिए प्रशांत किशोर को जिम्‍मेदार ठहराया है. अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि प्रशांत किशोर ले डूबे. बताया जाता है कि प्रशांत किशोर के इस कदम का बिहार की राजनीति पर भी असर पडना तय है. 

सूत्रों के मुताबिक, पीके की सलाह पर ही उद्धव ठाकरे के मन में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जगी. इसके बाद महाराष्ट्र में गद्दी के लिए महाभारत शुरू हो गया. माना जा रहा है की प्रंशात किशोर इसके जरिये एक तीर से दो निशाना बना रहे हैं, जिसमें अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को सीटों के बंटवारे में भाजपा पर दबाव बनान आसान होगा, तो वहीं इस 'गेम' से वर्ष 2024 के चुनाव में नीतीश कुमार के महत्वकांक्षा को बल मिलेगा. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से चुनाव से पहले मिलने गए थे. उस वक्त यह करार हो गया था कि प्रशांत शिवसेना को भाजपा से निपटने का गुर बताएंगे और चुनाव बाद वही हुआ भी. लेकिन, इसको लेकर अब जदयू पर अंगुलियां उठने लगी हैं तो पार्टी इससे पल्ला झाड़ रही है. वहीं, विपक्ष में बैठे नेताओं को हमला करने का मौका मिल गया है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण