लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रभात झा, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2024 10:08 IST

जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने से उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। झा, जिन्होंने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गयापिछले एक महीने से उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा थामुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्विटर के माध्यम से झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने से उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। झा, जिन्होंने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

एमपी के सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्विटर के माध्यम से झा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।"

उन्होंने आगे लिखा, "मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।" बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने भी दुख जताया और संवेदना व्यक्त की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया दुख

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भाजपा वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

टॅग्स :मध्य प्रदेशBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?