लाइव न्यूज़ :

कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा भाजपा नेता पूनियां ने

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:14 IST

Open in App

जयपुर, 21 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार दबाव में काम कर रही है इसलिए पुलिस का इकबाल भी नहीं रहा है।

पूनियां ने यहां कहा कि पिछले साल के राजनीतिक संकट के बाद से ही गहलोत सरकार विधायकों के दबाव में काम कर रही है और अपराध से जुड़े अनेक अवैध धंधे शुरू हो गए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस वालों को निशाना बनाया जा रहा है। सीकर में पुलिस वालों के साथ ही हुई घटना राज्य में कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति का स्पष्ट नमूना है।’’

उल्लेखनीय है कि सीकर जिले में दो अज्ञात बदमाश सोमवार देर रात एक पुलिस निरीक्षक से कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस दौरान एक हैड कांस्टेबल को गोली भी मार दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर