लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता का आरोप, जेएनयू के छात्रों ने सिर्फ किया हंगामा, कांग्रेस करती है तुष्टीकरण

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 7, 2020 06:25 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई छात्रों के साथ मारपीट ने सियासी रंग ले लिया है. विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं, तो वहीं भाजपा के नेता भी इसको लेकर सफाई देने में जुटे हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों का समर्थन किया है.पूर्व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जेएनयू एक यूनिवर्सिटी है, जिसकी एक अपनी खुद की सिक्योरिटी होती है. घटना के बाद यह सिक्योरिटी कहां थी.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों की मारपीट को लेकर कहा कि हंगामा वहीं के छात्रों ने किया है, कांग्रेस तुष्टीकरण करती है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई छात्रों के साथ मारपीट ने सियासी रंग ले लिया है. विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं, तो वहीं भाजपा के नेता भी इसको लेकर सफाई देने में जुटे हुए हैं. पूर्व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में अभाविप का बचाव करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. 

मिश्रा ने कहा कि जेएनयू एक यूनिवर्सिटी है, जिसकी एक अपनी खुद की सिक्योरिटी होती है. घटना के बाद यह सिक्योरिटी कहां थी. मिश्रा ने कहा कि जेएनयू के अंदर घुसने वाले छात्र वहीं के हैं. यह लड़ाई छात्रों की आपसी लड़ाई है, लेकिन इसी राजनीतिक रंग देने के लिए अलग मतलब निकाला जा रहा है. मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की संस्कृति हिंसा वाली नहीं है. इसलिए इस मामले को विद्यार्थी परिषद से जोड़ना ठीक नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण करती है.

वादा किया तो पूरा करे सरकार: नरोत्तम मिश्रा

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अतिथि विद्वानों से वादा किया था तो उसे पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठत्तएंगे. मिश्रा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में राजधानी में धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों की मांग की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जो भी वादा किया, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है.

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा वादाखिलाफी करती है. मिश्रा ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए वादों को भी अब तक पूरा नहीं किया है. साथ ही भाजपा की तारिफ करते हुए कहा हमारे केंद्र की मोदी सरकार ने जनता से किए सभी वादों को निभाया है . राम मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े, प्रदेश सरकार को वादे पूरा करना केंद्र से सीखना चाहिए.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया