लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बीएस येदियुरप्पा बोले- बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं, फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 14:29 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान का नेतृत्व करने वाले बीएस येदियुरप्पा ने कहा "बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे। मैं इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी हैकर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है कांग्रेसहम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे- बीएस येदियुरप्पा

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 137 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 64 सीटों पर आगे है। कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस के नेता पार्टी के प्रदर्शन से खुश हैं। अब तक ये साफ हो गया है दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले इस राज्य में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

नतीजों को भाजपा ने भी स्वीकार कर लिया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान का नेतृत्व करने वाले बीएस येदियुरप्पा ने कहा  "बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे। मैं इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।"

बता दें कि कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बीच अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया आना भी  जारी है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद हम अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे। एक बार पूरे नतीजे आने के बाद हम विस्तृत समीक्षा करेंगे। हम इस नतीजे से सीखकर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।'

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बहुमत मिलने का दावा करते हुए कहा, "कांग्रेस के पास बहुमत है। हम बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 40% कमिशन सरकार वाला नारा हमारी ओर से दिया गया था और पब्लिक ने स्वीकार किया। भ्रष्टाचार का मुद्दा हमारी तरफ से उठाया गया था बीजेपी को हराने के लिए। जनता ने स्वीकार किया और कांग्रेस को बहुमत दिया।"

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा है कि कर्नाटक के हित के लिए उनके पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पाBJPकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"