लाइव न्यूज़ :

गांदरबल में भाजपा नेता पर हमलाः हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:46 IST

Open in App

श्रीनगर, दो नवम्बर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पिछले महीने भाजपा के एक नेता पर हमले के सिलसिले में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

आतंकवादियों ने गत छह अक्टूबर को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के नूनेर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर पर हमला किया था। हालांकि, वह उक्त हमले में बच गए थे। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मौके पर मारा गया था जबकि पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद अल्ताफ की भी जान चली गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था और जांच की गई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान एक व्यक्ति की संलिप्तता का पता चला था जिसकी पहचान कैसर अहमद शेख के रूप में की गई जो जिले के सेर्क इलाके का रहने वाला है और एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि, शेख ने पूछताछ करने वाले जांच अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश की और तब इलेक्ट्रॉनिक निगरानी इकाई के माध्यम से तकनीकी जानकारी मांगी गई, जिसमें कुछ ‘‘चौंकाने वाले तथ्य’’ सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि इस विषय पर लगातार पूछताछ से पता चला कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है और उसने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने एक पिस्तौल,एक मैगजीन और तीन गोलियां, कुछ पाकिस्तानी झंडे बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि शेख ने आतंकवादियों के दो और सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया- एसकेआईएमएस में एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले एवं बर्नबुग कंगन निवासी हिलाल अहमद मीर और एसएमएचएस में एक निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत एवं सेर्च निवासी आसिफ अहमद मीर। उन्होंने बताया कि इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और गोला-बारूद, दो डेटोनेटर, पाकिस्तानी झंडे और अन्य सामग्री बरामद की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीनों दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के संपर्क में आए थे और उन्हें स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की सूची तैयार करने और उन पर हमला करने का काम सौंपा गया था।’’

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू