लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ने HRD मिनिस्टर को लिखी चिट्ठी, एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को की 'राष्ट्रीय छात्र दिवस' घोषित करने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 15:12 IST

आनंद भास्कर ने लिखा है कि हमारे देश के यंग माइंडस को इनोवेशन के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हमारी पार्टी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाने का एक महत्त्वपूर्ण फैसला लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देयूनाइटेड नेशन पहले से ही 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रूप में मनाता रहा है. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' के नाम से याद किया जाता है.

बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने ऐचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक को चिट्ठी लिख कर 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय छात्र दिवस घोषित करने की मांग की है. एक्स एमपी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि यूनाइटेड नेशन पहले से ही 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रूप में मनाता रहा है. 

आनंद भास्कर ने लिखा है कि हमारे देश के यंग माइंडस को इनोवेशन के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हमारी पार्टी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाने का एक महत्त्वपूर्ण फैसला लिया था. उन्होंने दिल्ली के औरंगजेब रोड का भी ज़िक्र किया जिसका नाम बदल कर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रख दिया गया था.

आनंद भास्कर ने इसे पार्टी के द्वारा लिया गया एक बहुत जरूरी फैसला बताया. उन्होंने आगे लिखा कि मैंने इस मुद्दे को पूर्व ऐचआरडी मिनिस्टर के सामने भी उठाया था. 

 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने देश के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में 2002 में पदभार संभाला था. अटल बिहारी वाजपेयी के देश के प्रधानमंत्री रहते एनडीए ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था. 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' के नाम से याद किया जाता है. भारत को मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने के पीछे उनका ही दिमाग था.  

2015 में मेघालय के शिलॉंग में उनका निधन हो गया था. 

टॅग्स :ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील