लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जो 70 वर्षों में बनाया, भाजपा उसे बेच रही है: मुद्रीकरण योजना पर खेड़ा ने कहा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:47 IST

Open in App

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार द्वारा हाल में लाई गई संपत्ति के मुद्रीकरण की योजना पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने जो 70 वर्षों में बनाया है, भारतीय जनता पार्टी उसे बेच रही है। खेड़ा ने कहा कि यदि इसे नहीं रोका गया तो पूरी पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संपत्तियों की “क्लियरेंस सेल” लगा दी है क्योंकि उसके लिए देश का कोई महत्व नहीं है। यहां स्थित गुजरात कांग्रेस के मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में खेड़ा ने कहा कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बेचने या लीज पर देने की केंद्र सरकार की योजना से प्रमुख क्षेत्रों में केवल एकाधिकार बढ़ेगा जो कांग्रेस नीत पिछली सरकारें नहीं चाहती थीं। उन्होंने कहा, “आज हमने अभी उन्हें नहीं रोका तो पूरी पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। 2014 में सत्ता में आने से पहले भाजपा पूछती थी कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है। इसका जवाब संपत्तियों की वह सूची है जो आज आप बेच रहे हैं। हमने 70 साल में भारत को बनाया, लेकिन भाजपा अब भारत को बेचने में व्यस्त है।” खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस की पिछली सरकारों और भाजपा की सरकार में अंतर है। एक समझदार सरकार हमेशा यह ध्यान रखती है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र कुछ लोगों के हाथों में न जाएं। कोई समझदार सरकार एकाधिकार को प्रोत्साहन नहीं देती।” उन्होंने कहा, “लेकिन भाजपा सरकार के लिए देश महत्वपूर्ण नहीं है। वे केवल वोट और भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बनाने के बारे में सोचते हैं।” खेड़ा ने कहा कि केंद्र की मुद्रीकरण योजना के विरुद्ध कांग्रेस के नेता पूरे देश का दौरा करेंगे और लोगों को इसके खतरों के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा, “सरकार ने देश की संपत्तियों की क्लियरेंस सेल लगा दी है और अब वे दावा कर रहे हैं कि उन्होंने यह सम्पत्तियां लीज पर दी हैं। जो खरीदेंगे, वह बैंक से ऋण लेंगे। इसका अर्थ होगा है कि हमारी सम्पत्तियां हमारे ही पैसे से खरीदी जाएंगी और सब कुछ वसूल लेने के बाद वे उन संपत्तियों को हमें वापस कर देंगे।” उन्होंने कहा कि अगर देश को बेचने से बचाना है तो लोगों और मीडिया को आवाज उठानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर