लाइव न्यूज़ :

लाभार्थियों वर्ग को पार्टी से जोड़ने में जुटी है भाजपा, मंडल और बूथ स्तर पर शुरू हो गई है तैयारियां

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 25, 2023 23:39 IST

आपको बता दें कि इन्ही योजनाओं के चलते बीते 2022 के विधानसभा चुनावों में लाभार्थियों ने भाजपा को काफी फायदा पहुंचाया था। इस वजह से केंद्रीय नेतृत्व की रिपोर्ट पर लोकसभा चुनाव के लिए लाभार्थी संवाद की यह योजना तैयार की गई है। इसमें लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व संयोजक और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व संयोजक बनाए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में भाजपा के एक मुहिम में जुट गई है। पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से जुड़ने लगी है। ऐसे में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 80 सीटे जीतने का लक्ष्य बना रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने साथ जोड़े की मुहिम में जुट गई है। इसके लिए भाजपा मंडल और बूथ स्तर पर एक पुरुष और एक महिला की टीमें तैनात कर उनके जरिये सूबे के 18 करोड़ लाभार्थियों तक सरकार की नीतियों के लाभ को बताने का प्रयास कर रही है। 

लाभार्थियों तक सरकार ही योजनाओं का लाभ बताने वाली भाजपा की टीम के मुखिया को लाभार्थी प्रमुख नाम दिया गया है। ये टीमें घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के लाभ बता रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में 80 सीटे जीतने का लक्ष्य बना रही है भाजपा

पार्टी नेताओं के अनुसार, भाजपा और सहयोगी दलों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 64 सीटें जीती थीं। इस जीत में लाभार्थी वर्ग की अहम भूमिका रही थी, ऐसा बीजेपी नेताओं का मत है। अब भाजपा नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों 80 सीटे जीतने का लक्ष्य तय किया है। इस टार्गेट को हासिल करने के लिए लाभार्थी प्रमुखों की अलग-अलग टीमें हर गांव में जाएंगी। यह टीमें केंद्र और राज्य की कुल 10 योजनाओं के बारे में बताएंगे. इन टीमों के पास उनके बूथ के लाभार्थियों के नाम होंगे। 

जिनके आधार पर भाजपा के लाभार्थी प्रमुख शहर और गांवों में चौपाल लगाकर लाभार्थियों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाएंगे। ऐसी चौपालों में लाभार्थी प्रमुख सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वालों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल-जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा, मातृ वंदना, श्रम योगी मानधन, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड, गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में बताएंगे।

2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऐसे ही मिला था फायदा

इन्ही योजनाओं के चलते बीते 2022 के विधानसभा चुनावों में लाभार्थियों ने भाजपा को काफी फायदा पहुंचाया था। इस वजह से केंद्रीय नेतृत्व की रिपोर्ट पर लोकसभा चुनाव के लिए लाभार्थी संवाद की यह योजना तैयार की गई है। इसमें लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व संयोजक और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व संयोजक बनाए जा चुके हैं। अब मंडल और बूथ स्तर पर संयोजक बनाकर गांव- गांव भेजे जा रहे हैं। आपको बता दें कि यूपी में लाभार्थियों की संख्या 18 करोड़ से अधिक है। 

अब इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा नेता प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल-जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा, मातृ वंदना, श्रम योगी मानधन, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड, गरीब कल्याण अन्न योजना आदि का लाभ बता कर फिर उनका वोट हासिल करने की मुहिम में जुटे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो