लाइव न्यूज़ :

मनोज टीवी के बयान पर AAP का पलटवार, कहा-जेएनयू राजद्रोह मामले में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा

By भाषा | Updated: September 9, 2019 23:12 IST

तिवारी ने आप सरकार पर अभी तक 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले के आरोपियों को खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि आप को विश्वविद्यालय में लगाए गए और राष्ट्र विरोधी नारे’ दरअसल ‘देशभक्ति’ के नारे लगते हैं।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के राजद्रोह मामले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक नहीं देने को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति कर रही है।

आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को दिल्ली सरकार पर निशाना साधने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए वह ‘ओछी राजनीति’ कर रही है। सिंह की यह टिप्पणी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की शनिवार को की गई टिप्पणी के बाद आयी है।

तिवारी ने आप सरकार पर अभी तक 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले के आरोपियों को खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि आप को विश्वविद्यालय में लगाए गए और राष्ट्र विरोधी नारे’ दरअसल ‘देशभक्ति’ के नारे लगते हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘ अमित शाह को कोई मुद्दा उठाने के लिए नहीं मिल रहा है और इसलिए (जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष) कन्हैया कुमार को मुद्दा बनाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस को आरोपपत्र दायर करने में तीन साल लग गए जबकि इसे 90 दिन में किया जा सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कन्हैया कुमार को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है फिर भाजपा क्यों इस पर बयान दे रही है। भाजपा ओछी राजनीति कर रही है क्योंकि उसके पास उठाने के लिए मुद्दा नहीं है। दिल्ली सरकार ने सभी क्षेत्रों में अच्छा काम किया है।’’ 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर