लाइव न्यूज़ :

घोटालों के लिए पहचाने जाने वाले झारखंड को बीजेपी ने दी बेदाग सरकार: रघुवर दास

By भाषा | Updated: November 28, 2019 05:02 IST

Raghubar Das: झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार ने घोटालों के लिए चर्चित झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी

Open in App
ठळक मुद्देरघुवर दास ने कहा उन्होंने दी झारखंड को एक बेदाग सरकारझारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होने हैं विधानसभा चुनाव

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने घोटालों के लिए जाने जाने वाले इस राज्य को पांच वर्षों के लिए बेदाग सरकार दी।

रघुवर दास ने यहां राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने के लिए निगरानी विभाग को मजबूत बनाया जिससे कई भ्रष्ट अधिकारी पकड़े गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो विकास किया उसे जनता ने देखा है। ‘स्कैम’ (घोटाला) झारखंड की छवि को बदलकर पहली बार भाजपा ने एक बेदाग सरकार देने का काम किया।’’ घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2014 में भाजपा ने जो वादे जनता से किये थे उनमें से 90 फीसदी वादे पूरे किये गए।

दास ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि घोषणापत्र महज कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि गीता, कुरान और बाइबिल की तरह पवित्र ग्रंथ है। इस संकल्प को भाजपा सरकार सिद्धि तक लेकर जाएगी।’’

मुख्यमंत्री ने भावी योजनाओं के संबंध में कहा कि इस सरकार की योजना रोजगार को बढ़ावा देना है। इसी के तहत आदित्यपुर में मेट्रो रेल कोच का प्लांट लगाने की घोषणा की गयी है। वहीं दो स्टील प्लांट चतरा और मनोहरपुर में बनाने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 546 नयी औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास हुआ है, जिससे 71 हजार करोड़ रुपये का निवेश झारखंड को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उग्रवादमुक्त झारखंड सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस कमिशनरी की स्थापना होगी। 

टॅग्स :रघुवर दासझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडअसेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"