लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार रणनीति के तहत किसानों को ‘कंगाल’ बना रही : राम गोविंद चौधरी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 21 जून उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह रणनीति के तहत किसानों व आम लोगों को ‘कंगाल’ बना रही है ताकि लोग भोजन के लिए भी सरकार पर आश्रित हो जाएं।

चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सूबे में अभी तक किसानों से दस फीसदी गेहूं की भी खरीद नहीं की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के बजाय बिचौलियों से खरीदारी की है।

चौधरी ने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा सरकार रणनीति के तहत किसानों व आम लोगों को कंगाल बना रही है ताकि लोग भोजन तक के लिए भी सरकार पर आश्रित हो जाएं।’’ एक सवाल के जबाब में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी किसान नहीं हैं और न ही वह किसानों की पीड़ा को समझ सकती हैं।

उन्होंने छोटे दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि सपा भाजपा को शिकस्त देने के लिए छोटे दलों के साथ इसलिए गठबंधन करेगी ताकि भाजपा के सत्ता में लौटने की कोई सम्भावना न रह सके। उन्होंने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के सपा में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि उनकी घर वापसी पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे