भाजपा के महिला आरक्षण के चलते पार्टी में शामिल होने का मौका मिला: निर्मला सीतारमण

By भाषा | Published: March 9, 2021 01:53 AM2021-03-09T01:53:46+5:302021-03-09T01:53:46+5:30

BJP got a chance to join the party due to women's reservation: Nirmala Sitharaman | भाजपा के महिला आरक्षण के चलते पार्टी में शामिल होने का मौका मिला: निर्मला सीतारमण

भाजपा के महिला आरक्षण के चलते पार्टी में शामिल होने का मौका मिला: निर्मला सीतारमण

नयी दिल्ली, आठ मार्च केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि उन्हें भाजपा द्वारा लागू किये गए महिला आरक्षण के कारण ही पार्टी में शामिल होने का मौका मिला।

सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें हमेशा शिकायत थी कि वह कभी भी महिला मोर्चा की सदस्य नहीं रहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हमेशा एक शिकायत थी कि मैं कभी भी महिला मोर्चा की सदस्य नहीं रही। मैंने महिला मोर्चा से बहुत कुछ सीखा है। मैं महिला आरक्षण की लाभार्थी हूं और पार्टी में प्रवेश किया।’’

एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि ‘‘भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को पंचायत स्तर से लेकर उस स्तर तक 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है जहां वे आज पार्टी में हैं।’’

उन्होंने कहा कि वास्तव में पुरुषों और महिलाओं को मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी नहीं मानना ​​चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP got a chance to join the party due to women's reservation: Nirmala Sitharaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे