लाइव न्यूज़ :

भाजपा बिहार में रास की एक सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार पर फैसला करने को स्वतंत्र: चिराग

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:27 IST

Open in App

पटना, 28 नवम्बर बिहार में राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भाजपा द्वारा तवज्जो नहीं दिये जाने के बाद लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि यह भगवा पार्टी की सीट है जो इस बात का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है कि वह किसे चुनाव मैदान में उतारना चाहती है।

चिराग के पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। भाजपा ने इस सीट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया है।

यदि विपक्षी महागठबंधन उन्हें चुनौती देने के लिए उम्मीदवार नहीं उतारता है तो सुशील मोदी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। विपक्ष द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने की स्थिति में 14 दिसम्बर को चुनाव होगा।

चिराग ने अपनी पार्टी के 20वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सीट भाजपा की है और यह फैसला उसे करना है कि वह उपचुनाव में किस पार्टी से उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है।’’

सवालों के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘‘जिस तरह से नई सरकार काम कर रही है, बिहार में किसी भी समय मध्यावधि चुनाव हो सकते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई