लाइव न्यूज़ :

BJP Foundation 2022: स्थापना दिवस पर भाजपा ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सात से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय’ पखवाड़ा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2022 22:03 IST

BJP Foundation 2022: भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी। पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जुलूस में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद राजेंद्र नगर की सीट पर उपचुनाव होना है।

नई दिल्लीः देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ।

1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बीआर आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अभियान के दौरान भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली के राजेंद्र नगर में जुलूस में शामिल होंगे नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के प्रमुख जे पी नड्डा बुधवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जुलूस में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद राजेंद्र नगर की सीट पर उपचुनाव होना है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजेंद्र नगर से निकाले जाने वाले जुलूस में नड्डा की मौजूदगी के साथ पार्टी के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिछले सात में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राजेंद्र नगर सीट पर जीत हासिल की थी।

राघव चड्ढा ने 2020 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आरपी सिंह को इस सीट पर हराया था। गुप्ता ने कहा कि पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय’ पखवाड़ा मनाएगी, जिसमें यमुना नदी सफाई कार्यक्रम शामिल होगा। इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग भाग लेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण वितरण और सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।

टॅग्स :BJPजेपी नड्डाjp naddaअटल बिहारी वाजपेयीअमित शाहदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?