लाइव न्यूज़ :

अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस और अकोला में एआईएमआईएम से बीजेपी ने किया गठबंधन?, उद्धव ठाकरे ने कहा-भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ‘डोरमैट’ बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 13:59 IST

भाजपा ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ 'अंबरनाथ विकास आघाडी' के बैनर तले गठबंधन कर पड़ोसी ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में सत्ता हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की प्रवृत्ति 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' की है।अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) के समय में यह बुरी प्रवृत्ति नहीं थी। भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ‘डोरमैट’ बना दिया है।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा की प्रवृत्ति अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करने और फिर उन्हें दरकिनार करने की है। ठाकरे ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में, अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा द्वारा कांग्रेस के साथ और अकोला के अकोट में अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ बनाए गए स्थानीय गठबंधनों का उल्लेख किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अतीत में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ गठबंधन किया था, और कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से देश को मुक्त करने का आह्वान करने वाले (वर्तमान में) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसके सहयोगी रहे हैं। ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा की प्रवृत्ति 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' की है।

अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) के समय में यह बुरी प्रवृत्ति नहीं थी। भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ‘डोरमैट’ बना दिया है।’’ पिछले महीने हुए नगर निगम चुनावों के बाद, भाजपा ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ 'अंबरनाथ विकास आघाडी' के बैनर तले गठबंधन कर पड़ोसी ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में सत्ता हासिल की।

साथ ही, शिंदे की शिवसेना को दरकिनार कर दिया। भाजपा ने अकोट नगर परिषद में एआईएमआईएम के साथ भी गठबंधन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाराजगी जताने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसी बीच, उद्धव ने भाजपा पर मुंबई के महत्व को कम करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि किसी मराठी भाषी को मुंबई में घर से वंचित किया जाए।’’ उनका यह बयान स्पष्ट रूप से उन आरोपों की ओर इशारा था कि कुछ आवासीय सोसाइटियां मांसाहारी होने के कारण महाराष्ट्र के रहने वालों को फ्लैट देने से मना कर रही हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के बाद मुंबई का महापौर कौन बनेगा, इस सवाल पर ठाकरे ने कहा, ‘‘हम कह रहे हैं कि मुंबई का महापौर एक मराठी व्यक्ति होगा। भाजपा का कहना है कि महापौर एक हिंदू होगा। क्या भाजपा मराठी मानुष को हिंदू मानती है?

क्या अन्य शहरों में कोई मराठी व्यक्ति महापौर बना है?’’ शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने घरेलू सहायकों और कोली समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने के अपने चुनावी वादे का भी बचाव किया और कहा कि बेहतर सेवाएं प्रदान करना ‘‘रेवड़ी’’ बांटा जाना नहीं है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेBJPशिव सेनाएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?