लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बीच भाजपा राहत कार्य कर रही, विपक्ष पृथक-वास में : नड्डा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता राहत कार्य में जुटे हुए हैं जबकि विपक्षी पार्टियां पृथक-वास में चली गयी हैं।

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, मंत्री और विधायक इस अवसर पर कोविड नियमों और लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करते हुए कम से कम दो गांवों के लोगों की सेवा करेंगे।

नड्डा ने दावा किया कि महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़े रहे जबकि विपक्षी नेता केवल डिजिटल तरीके से संवाददाता सम्मेलन करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भाजपा के कार्यकर्ता और नेता राहत कार्यों में जुटे हैं जबकि विपक्षी दल कहीं नहीं दिख रहे हैं।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि आज जो लोग कोविड-19 रोधी टीके को लेकर शोर मचा रहे हैं पहले वह इन टीकों पर ही संदेह प्रकट कर रहे थे।

भाजपा केन्द्र में अपनी सरकार बनने की वर्षगांठ 'सेवा दिवस' के रूप में मना रही है और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पार्टी ने जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है। इसके बजाय उसने 'सेवा ही संगठन है' अभियान के तहत राहत कार्य शुरू किये हैं।

नड्डा ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता कोविड-19 से बचाव और राहत कार्यों में जुटे हैं और एक लाख गांवों और बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को मास्क, सेनिटाइजर, भोजन के पैकेट वितरित करते हुए टीकों को लेकर जागरुकता पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए यह सब किया जा रहा है।

नड्डा ने कहा कि लोगों की सेवा करने के अपने प्रयास के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्त दान अभियान के माध्यम से 50,000 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों के साथ खड़े हैं। लेकिन विपक्ष पृथकवास में चला गया है। वह केवल डिजिटल बैठकों में या ट्विटर पर ही दिखाई देता है।''

उन्होंने ट्वीट किया, ''कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक होते हैं। साधक का काम है साधना करना और हमें पता है कि बाधा पहुंचाने वाले भी हमेशा मिलेंगे, लेकिन हमें अपने रास्ते से डिगना नहीं है। ''

नड्डा ने टीकों को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा, ''आज जो कोविड वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन पर रिसर्च के वक्त भारत के आत्मविश्वास को तोड़ने का काम किया। इसे भाजपा की वैक्सीन कहते थे। उस समय तरह-तरह के प्रश्न खड़े करने वाले लोग आज वैक्सीन-वैक्सीन चिल्ला रहे हैं।''

नड्डा ने कोविड-19 के दौरान मोदी सरकार द्वारा किये गए काम की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ''कोरोना काल में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर भारतीय की चिंता करते हुए तुरंत राहत पैकेज घोषित किए। सरकारी तंत्र, संगठन व सभी से जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। भाजपा ने मोदी जी के मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ को आत्मसात करके करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल