लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने राजस्थान में फोन टैपिंग सहित अन्य मामलों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: July 19, 2020 01:14 IST

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस टेप का हवाला देकर कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार गिराने के लिए खरीद फरोख्त की कोशिश होने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने शनिवार को इस घटनाक्रम को झूठ और फरेब की कथा करार दिया । भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसमें कोई तथ्य नहीं है बल्कि सारा षड्यंत्र उन्हीं के घर में रचा जा रहा था।

नयी दिल्ली: राजस्थान में सरकार को गिराने एवं पार्टी तोड़ने का प्रयास करने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने शनिवार को इस घटनाक्रम को झूठ और फरेब की कथा करार दिया । पार्टी ने कहा कि सारा षड्यंत्र उन्हीं के घर में रचा जा रहा था और संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर फोन टैंपिंग किये जाने सहित विभिन्न प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी हम देख रहे हैं। षड्यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, यह उसका मिश्रण है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ ऑडियो टेप के माध्यम से आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसमें कोई तथ्य नहीं है बल्कि सारा षड्यंत्र उन्हीं के घर में रचा जा रहा था।

कहा कि राजस्थान में जो कुछ हो रहा है, वह तथाकथित बनाम प्रत्यक्ष का उदाहरण है। पात्रा ने सवाल किया ‘‘ क्या राजस्थान में फोन टैपिंग की जा रही थी और क्या यह आधिकारिक स्तर पर की जा रही थी ? क्या मानक प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन हुआ ? क्या फोन टैपिंग इत्यादि की गयी? क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है?

इसे लेकर सीबीआई द्वारा तत्काल जांच होनी चाहिए।’’ भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या राजस्थान में परोक्ष रूप से आपातकाल नहीं लगाया जा रहा? उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस सरकार ने स्वयं को विपरीत परिस्थितियों में पाकर अपनी सरकार को येनकेन प्रकारेण बचाने के लिये कानून को ताक पर नहीं रखा ? उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा इस पूरे प्रकरण की सीबीआई द्वारा जांच की मांग करती है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। ’’

गौरतलब है कि राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस टेप का हवाला देकर कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार गिराने के लिए खरीद फरोख्त की कोशिश होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को गहलोत सरकार को गिराने की कथित साजिश से जुड़े दो आडियो टेप सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के बागी विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की ।

शेखावत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन क्लिप में उनकी आवाज नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जांच का सामना करने को तैयार हैं । पात्रा ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने, उसके बाद एक कांग्रेस पार्टी की सरकार में शीत युद्ध की स्थिति बनी रही। उन्होंने कहा, ‘‘कल अशोक गहलोत ने स्वयं मीडिया के सामने आकर कहा कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में वार्तालाप नहीं हो रहा था।’’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घर की लड़ाई, सड़कों पर चली गई, सड़क की लड़ाई आलाकमान के पास पहुंची तथा आलाकमान से यह विषय अदालत तक पहुंच गया । उन्होंने कहा कि भाजपा इन सवालों के जवाब राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मांगती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत समेत कांग्रेस के नेता यह दावा कर रहे हैं कि आडियो क्लिप सही है, हालांकि पुलिस की एफआईआर में ऐसी बात नहीं कही गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा राजस्थान की जनता यह जानना चाहती है कि क्या उनकी निजता के अधिकार से समझौता किया गया है ? क्या राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के फोन टैप किये जा रहे हैं ? पात्रा ने आडियो क्लिप को ‘‘गढ़ी गई’’ करार देते हुए इस संबंध में लगाए जा रहे कांग्रेस के आरोपों को गलत और झूठ बताया । राजस्थान में कथित फोन टैपिंग के बारे के मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राजनीतिक हित साधने के लिये फोन टैपिंग करने और गुप्त रूप से बात सुनने (बगिंग) का कांग्रेस का लम्बा इतिहास रहा है। उन्होंने इस संबंध में पी चिंदबरम और प्रणब मुखर्जी से जुड़े एक विवाद का भी जिक्र किया जब वे दोनों संप्रग सरकार में मंत्री थे ।

इस मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार संजय जैन के बारे में एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि वे कृत्रिम क्लिप और काल्पनिक कहानियों का जवाब नहीं देंगे । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जयपुर के जिस होटल में विधायकों को रखा गया है, वहां पर कोविड-19 की स्थिति के बावजूद सामाजिक दूरी बनाने, मास्क पहनने जैसी मानक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर कानून बनाने वाले, कानून तोड़ने लगें तब इससे जनता में क्या संदेश जायेगा । पार्टी तोड़ने का प्रयास करने संबंधी कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने दावा किया कि हमारी (भाजपा) नैतिकता पर एक भी धब्बा नहीं है और हम कानून सम्मत तरीके से काम करते हैं । 

टॅग्स :राजस्थानसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर