लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा ने शाहनवाज हुसैन का एमएलसी का काटा टिकट, 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Published: March 09, 2024 6:07 PM

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनायामोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गयाशाहनवाज हुसैन लोकसभा टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं

पटना: बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा के हिस्से चार सीट जानी थी। लेकिन पार्टी ने पहले हम के संतोष मांझी को अपने हिस्से की एक सीट दे दी थी। बाकी तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का आज ऐलान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गया है। दोनों नये चेहरे हैं। मोहन लाल गुप्ता मुंगेर के भाजपा नेता हैं। सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं। वे वैश्य कोटे से विधान पार्षद बनाये गये हैं। उन्हें पुरस्कृत कराने में सम्राट चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं अनामिका सिंह पटना की नेत्री हैं। वे सम्राट चौधरी के साथ साथ भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े की करीबी मानी जाती हैं। जबकि मंगल पांडे बिहार भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। 

ऐसी संभावना है कि विधान पार्षद बनने के बाद फिर से नीतीश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी हैं। वहीं, मोहन लाल गुप्ता मुंगेर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और तांती जाति से आते हैं। जबकि अनामिका सिंह राजपूत जाति से हैं। वह बिहार भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 

उधर, एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खालिद अनवर ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर लिया है। जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। विधान परिषद में इस बार भाजपा के तीन विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 

उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और डॉ संजय पासवान शामिल थे। दोनों का पत्ता साफ कर दिया गया है। हालांकि शाहनवाज हुसैन लोकसभा टिकट के दावेदार भी हैं। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद के 11 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है।

टॅग्स :Shahnawaz HussainBihar BJPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी पर लगाया जुर्माना, दो सप्ताह के भीतर नहीं जमा करने पर बढ़ेगी मुसीबत, जानें मामला

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चार चरण में कम वोट से सभी दल परेशान!, 5वें फेस में 20 मई को वोटिंग, छठे चरण को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी ताकत

भारतLok Sabha Election 2024 5th phase: 355 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज, सबसे ज्यादा दागी सपा और एआईएमआईएम के

क्राइम अलर्टPrajwal Revanna Sex Scandal: 100 करोड़ रुपये की पेशकश, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और चार अन्य मंत्री शामिल, रेवन्ना मामले में बीजेपी नेता गौड़ा ने किया खुलासा

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

भारतट्रेन की लाइव लोकेशन जानने के लिए बेस्ट हैं ये ऐप्स, टाइम टेबल की भी पूरी जानकारी मिलेगी, देखें लिस्ट