लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामले में भाजपा, माकपा एक ही नाव पर सवार हैं: रमेश चेन्नीथला का आरोप

By भाषा | Updated: August 30, 2020 05:17 IST

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा, ‘‘सोना तस्करी मामले में भाजपा जांच को भटकाने का प्रयास कर रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देरमेश चेन्नीथला ने कहा कि भाजपा और माकपा दोनों इस मामले में एक जैसे हैं।सोना तस्करी मामले में भाजपा की तरफ रुझान रखने वाले जनम टीवी के समन्वय संपादक नांबियार से हाल में सीमा शुल्क विभाग ने पूछताछ की थी।

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने शनिवार को आरोप लगाया कि सोना तस्करी मामले की जांच को भाजपा ‘‘भटकाना’’ चाहती है और दावा किया कि इस मुद्दे पर भगवा दल तथा माकपा ‘‘मिले हुए हैं।’’

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान की आलोचना की और कहा कि जांच सही दिशा में चल रही है तथा ‘‘विपक्ष के नेता को पता नहीं है कि वह क्या बात कर रहे हैं।’’ चेन्नीथला ने कहा, ‘‘सोना तस्करी मामले में भाजपा जांच को भटकाने का प्रयास कर रही है। भाजपा और माकपा दोनों इस मामले में एक जैसे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनिल नांबियार (पत्रकार) ने मामले को भटकाने का प्रयास किया और इस बारे में स्वप्ना सुरेश (मामले की आरोपी) ने एक बयान दिया। हालांकि वे दोनों (भाजपा और माकपा) दुश्मन की तरह व्यवहार करते हैं लेकिन उनके बीच सांठगांठ है।’’

सोना तस्करी मामले में भाजपा की तरफ रुझान रखने वाले जनम टीवी के समन्वय संपादक नांबियार से हाल में सीमा शुल्क विभाग ने पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें चैनल से बाहर कर दिया गया था। विजयन ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि जांच सही दिशा में चलेगी और मैं इसपर अडिग हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी नहीं समझ पा रहा हूं कि भाजपा ने टीवी चैनल से नाता क्यों तोड़ लिया।’’ राज्य भाजपा के प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने कल दावा किया था कि चैनल से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। भाषा नीरज नीरज नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :केरलक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील