राहुल गांधी के विवादित पादरी पोन्नैया से मुलाकात पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, 'जीसस ही असली गॉड' VIDEO पर हंगामा

By अनिल शर्मा | Published: September 10, 2022 12:52 PM2022-09-10T12:52:44+5:302022-09-10T13:08:50+5:30

विवादास्पद पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें राहुल गांधी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, "यीशु मसीह भगवान का एक रूप हैं? क्या यह सही है?"

bjp congres face to face on Rahul Gandhi's meeting controversial catholic priest George Ponnaiah Jesus is the real God VIDEO | राहुल गांधी के विवादित पादरी पोन्नैया से मुलाकात पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, 'जीसस ही असली गॉड' VIDEO पर हंगामा

राहुल गांधी के विवादित पादरी पोन्नैया से मुलाकात पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, 'जीसस ही असली गॉड' VIDEO पर हंगामा

Highlightsकन्याकुमारी में 10 सितंबर को विवादित कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की।पादरी जॉर्ज पोन्नैया राहुल गांधी को समझाते नजर आते हैं कि केवल यीशु मसीह ही एकमात्र वास्तविक भगवान हैं।पादरी से मुलाकात को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है।

नई दिल्लीः भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात के बाद राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भाजपा ने इसको मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर हिंदू विरोधी का आरोप लगाया है। शुक्रवार को राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में विवादास्पद कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मिले थे। पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें राहुल गांधी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, "यीशु मसीह भगवान का एक रूप हैं? क्या यह सही है?" जिस पर तमिलनाडु के पादरी जॉर्ज पोन्निया ने जवाब दिया, "वह असली भगवान हैं।"

भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने उस व्यक्ति को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है जिसने हिंदुओं को चुनौती दी थी। भाजपा नेता शहजाद पूनावाल ने कहा- यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ी अभियान है। आज उन्होंने जॉर्ज पोन्नैया जैसे व्यक्ति को भारत जोड़ी यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है, जिसने हिंदुओं को चुनौती दी, धमकी दी और भारत माता के बारे में अनुचित बातें कही। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास रहा है।

उधर वीडियो पर विवाद खड़ा होने के बाद कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस ने इसको भाजपा की शरारत बताया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- यह भाजपा की विशिष्ट शरारत है जो भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद और अधिक हताश हो गई है।

वीडियो में पादरी जॉर्ज पोन्नैया राहुल गांधी को समझाते नजर आते हैं कि केवल जीसस क्राइस्ट यानी यीशु मसीह ही एकमात्र वास्तविक भगवान हैं, कोई शक्ति देवी या देवता भगवान नहीं हैं। पोन्नैय को पिछले साल जुलाई में मदुरै के कालीकुडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, द्रमुक मंत्री और अन्य के खिलाफ कथित रूप से 'अभद्र भाषा' का प्रयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

Web Title: bjp congres face to face on Rahul Gandhi's meeting controversial catholic priest George Ponnaiah Jesus is the real God VIDEO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे