लाइव न्यूज़ :

भाजपा ईडी का इस्तेमाल करके एमवीए सरकार को नहीं गिरा सकती: शिवसेना

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर शिवसेना ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे किसी वहम में नहीं रहना चाहिए कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा सकती है।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में, शिवसेना ने यह भी आरोप लगाया कि ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी सरकारी एजेंसियों का ​​तेजी से पतन हो रहा है।

ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 4,300 करोड़ रुपये के पीएमसी बैंक धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। हालाँकि, वह मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के उस बयान पर तंज कसते हुए कि ईडी एक गैर-राजनीतिक संस्थान है और संविधान के अनुसार काम करता है, शिवसेना ने कहा '' पाटिल ने पूछा है कि क्या संजय राउत संविधान में विश्वास नहीं करते हैं, लकिन हम पूछना चाहते हैं कि पाटिल भला कब से संविधान को लेकर इतना चिंतित होने लगे।’’

पार्टी ने कहा, " संविधान को लेकर राज्यपाल से सवाल पूछें। राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद की बारह सीटें जून में खाली हुई हैं और कैबिनेट की सिफारिशों के बावजूद सीटें नहीं भरी जा रही हैं।"

सामना में कहा गया, "2020 में, उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं। राज्यपाल की इच्छा वाली सरकारे अगले 25 साल भी नहीं बनने वाली।’’

इसमें कहा गया, "भाजपा को इस गलतफहमी से बाहर आना चाहिए कि वह ईडी का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र सरकार को गिरा सकती है। भाजपा को छोड़ने के बाद एकनाथ खडसे को ईडी का नोटिस मिलता है। टीडीपी सांसदों पर ईडी के छापे के बाद, वे भाजपा में शामिल हो गए।"

हाल ही में राकांपा में शामिल होने वाले खड़से को ईडी ने पुणे के भोसरी इलाके में एक भूमि सौदे से जुड़े धन-शोधन के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

पिछले महीने ईडी ने धन शोधन मामले में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर छापा मारा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र