लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दूसरी बार बीजेपी की करारी हार, पढ़ें शिकस्त ये 10 बड़े कारण

By निखिल वर्मा | Updated: February 11, 2020 21:09 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ आठ सीट जीतने में सफल रही जबकि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 48 सीटें जीतने का वादा किया था.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव में बीजेपी को 38.5 फीसदी वोट मिला.दिल्ली चुनाव में आप अपने वोटबैंक को बचाने में कामयाब रही.

लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आम आदमी पार्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप 62 सीटों के साथ वापसी कर रही है। वहीं विधानसभा चुनाव 2015 में 3 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार सिर्फ 7 सीटें जीत पाई। वहीं लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खाता नहीं खोल पाई।

1. बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं

दिल्ली चुनाव में आप इस बार अरविंद केजरीवाल के चेहरे के साथ मैदान में थी। वहीं बीजेपी ने पिछली बार की तरह किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को चेहरा बनाया तो पार्टी ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी।

2. शाहीन बाग का मुद्दा पड़ा भारी

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार शाहीन बाग को मुद्दा उठाया लेकिन दिल्ली की जनता इसके बजाय विकास की राजनीति को ज्यादा प्राथमिकता दी। शाहीन बाग में ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता हैं जहां आप ने 70 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल की है।

3. केजरीवाल को आतंकवादी कहने से गलत संदेश गया

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई निजी टिप्पणी नहीं। वहीं बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा पर केजरीवाल को आतंकवादी कहने का आरोप लगा। सीएम केजरीवाल इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर गए। उन्होंने खुद को दिल्ली का बेटा बताते हुए पूछा कि क्या मैं आतंकवादी हूं?  

4 .शिक्षा-स्वास्थ्य का मुद्दा जनमानस को दिल से छू गया

पूरे प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी लोगों के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली का मुद्दा उठाती रही। पार्टी के लोगों के सामने पिछले 5 साल में इन क्षेत्रों में किए गए काम का उल्लेख किया। केजरीवाल सरकार को दोबारा मिली प्रचंड बहुमत से साबित हुआ कि पार्टी जनता को अपने मुद्दे समझाने में सफल रही।

5 .आप ने अपने सभी प्रमुख चेहरों को उतारा

आप ने आंदोलन के समय से ही जुड़े लोगों और लोकसभा चुनाव हार चुके राघव चड्ढा और आतिशी मार्लेना को चुनावी मैदान में उतारा। राघव ने जहां राजिन्दर नगर सीट से जीत दर्ज की वहीं आतिशी ने कालकाजी सीट पर पार्टी का परचम लहराया।

6. बाहर से आए उम्मीदवार ने लुटिया डुबोई

बीजेपी ने आप के पुराने नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से उतारा। कपिल मिश्रा ने अपनी विवादित भाषणों से पार्टी किरकिरी तो करवाई ही, उलटे चुनाव भी हार गए। 

7. सोशल मीडिया कैंपेन में भी आप निकली आगे

रैलियों के बाद असल जंग सोशल मीडिया में लड़ी गई। आप की जीत से जुड़े ट्रेंड्स लगातार बने रहे जिनसे लोगों पर असर पड़ा।

8. पूर्वांचली वोट बैंक में सेंध नहीं पाएगी बीजेपी

आप के संजीव झा, रितुराज गोविंद, वंदना कुमारी, अखिलेश पति त्रिपाठी, दिलीप पांडे और विनय मिश्रा ने जीत हासिल की। ये सभी नेता उत्तर प्रदेश या बिहार आते हैं। सिर्फ करावल नगर से दुर्गेश पाठक को हार का सामना करना पड़ा।

9. मुस्लिम वोटबैंक नहीं बंटा

आप ने मटिया महल, सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान और मुस्तफाबाद से मुस्लिम समाज के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था। वहीं, कांग्रेस ने भी इन पांचों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। आप के सभी पांचों मुस्लिम उम्मीदवार बड़े अंतर से जीते हैं, जबकि कांग्रेस के पांचों मुसलमान प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 

10. कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है और कुल हुए मतदान में से पार्टी को पांच फीसदी से भी कम वोट मिले हैं। कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस ने भले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में आठ सीटें लाई थी लेकिन उसे करीब 25 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव 2019 की तरह कांग्रेस को वोट मिलेगा तो फायदा होगा। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करीब 22 फीसदी को वोट मिले थे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट