लाइव न्यूज़ :

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, बोली- "वो भारत पर राज करना 'बपौती' मानते हैं क्योंकि 'परिवार विशेष' में पैदा हुए हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 29, 2023 15:14 IST

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी यह मानते हैं कि देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है क्योंकि वो एक विशेष परिवार में पैदा हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राहुल गांधी के मसले पर कांग्रेस द्वारा किये जा रहे उग्र विरोध पर किया तीखा पलटवारभाजपा ने दावा किया कि राहुल गांधी देश पर शासन करना अपनी बपौती मानते हैंराहुल गांधी सोचते हैं कि देश की सारी संस्थानएं उनके अधिकार क्षेत्र में आती हैं

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मसले में कांग्रेस द्वारा किये जा रहे उग्र विरोध पर तीखा पलटवार करते हुए स्पष्ट आरोप लगाया है कि राहुल गांधी मानते हैं कि देश पर शासन करना उनकी बपौती है। भाजपा ने बुधवार को राहुल गांधी की संसद से अयोग्ता और उनके सरकार बंगले को खाली कराये जाने के संबंध में जारी हुए नोटिस के बाद कांग्रेस की बढ़ती हुआ आक्रामकता को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाते हुए दावा किया कि राहुल गांधी यह मानते हैं कि देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है क्योंकि वो एक विशेष परिवार में पैदा हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा से उनकी अयोग्यता को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। वो संसद में लगातार गतिरोध पैदा कर रहे हैं, आखिर राहुल गांधी अन्य सांसदों की तरह एक सांसद ही तो हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोचते हैं कि देश की सारी संस्थानएं उनके अधिकार क्षेत्र में आती हैं और इसी भ्रम में ओबीसी वर्ग का अपमान कर बैठे। जिसके बाद उन्हें कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराया गया और उस अदालती आदेश के कारण वो परेशान हैं।

वैष्णव ने वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "उन्हें लगता है कि शासन उनका जन्मसिद्ध अधिकार है क्योंकि वह एक परिवार में पैदा हुए हैं। जिसकी बतौपी रही है देश पर राज करने की। इसी छोटी सोच के कारण वो खुद को संविधान, अदालत और संसद से ऊपर मानते हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए शासनकाल में मनमोहन सिंह सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को फाड़ने और पीएमओ के समानांतर चलने वाली सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने देश की संस्थानों को कमजोर करने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कांग्रेस की अगुवाई में सभी भ्रष्ट लोग वर्तमान सरकार पर हमला करने के एक समान लक्ष्य को लेकर एकजुट हुए हैं, वहीं मोदी जी की अगुवाई में पूरा देश विकास के पथ पर नए जोश के साथ काम कर रहा है।"

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेसअश्विनी वैष्णवमनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील