लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद पर राहुल के अटैक के बाद बीजेपी का जवाब- 'क्या उन्हें पाकिस्तान का सर्टिफेटक चाहिए?'

By भाषा | Updated: March 7, 2019 13:32 IST

राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी की ओर से आया जवाबराहुल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के खिलाफ जांच की मांग की थीरविशंकर बोले- 'राहुल राफेल के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों की कठपुतली बन गये हैं'

राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं है, तो क्या उन्हें पाकिस्तान के सर्टिफिकेट की जरूरत है ?  भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस मामले में राहुल गांधी के झूठ की निंदा करते हैं। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'उन्हें (राहुल गांधी) भारतीय वायु सेना पर भरोसा नहीं है, कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक), सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं। मैं राहुल के इस झूठ की निंदा करता हूं। वह अनजाने में या फिर जानबूझकर राफेल के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों की कठपुतली बन गये हैं।'

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में अपने ट्वीट में कहा,  'ये पीसी था? ..देखते देखते पीसी ग़ायब हो गया.. ...2019 में कांग्रेस ग़ायब हो जाएगी।' 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास में सबसे छोटा प्रेस कांफ्रेंस करने का गिनीज या लिम्का बुक आफ रिकार्ड बनाने निकले हैं।  पात्रा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों के विस्तार के सामने राहुल गांधी की संक्षिप्तता परस्पर विरोधी है ।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसादसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव