लाइव न्यूज़ :

भाजपा का आप सरकार पर हमला, कहा- दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के अहंकार को कर देगी चकनाचूर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2022 13:53 IST

दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम आदमी पार्टी के "भ्रष्टाचार" का खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम आदमी पार्टी के "भ्रष्टाचार" का खुलासा किया है।मनीष सिसोदिया के आवास पर हाल ही में सीबीआई की छापेमारी को लेकर आप और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है।भाटिया ने कहा कि भाजपा आप के भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी को मजबूती से उजागर कर रही है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 'अहंकार' को राष्ट्रीय राजधानी की जनता चकनाचूर कर देगी, जिनके सवालों का वह जवाब नहीं दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के "भ्रष्टाचार" का खुलासा किया है।

दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हाल ही में सीबीआई की छापेमारी को लेकर आप और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। भाटिया ने कहा, "भाजपा आप के भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी को मजबूती से उजागर कर रही है। साफ हो गया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास लोगों के सवालों का कोई जवाब नहीं है।"

उन्होंने सिसोदिया के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा, "केजरीवाल जी अगर आप ईमानदार हैं तो जनता जो सवाल पूछ रही है उसका जवाब आप दीजिए। 24 घंटे बाद एक ट्वीट पोस्ट किया गया और उसमें भी वही बकवास।" सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया था कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ सभी सीबीआई और ईडी मामलों को बंद कर देगी। उनका कहना है कि ऐसी पेशकर लेकर भाजपा उनके पास आई थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के संबंध में मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। सिसोदिया नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामित 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं।

टॅग्स :Bharatiya Janata Partyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप