लाइव न्यूज़ :

भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते क्या किया, मेरा जवाब है कि लोगों को एकजुट किया:बघेल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:04 IST

Open in App

शिवसागर (असम), 14 फरवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि भाजपा लगातार सवाल पूछती है कि कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में रहने के दौरान क्या किया? और उनका जवाब होता है कि कांग्रेस ने देश की एकता को मजबूत किया और विभिन्न जाति-धर्म के लोगों को एकजुट किया।

असम में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआती रैली को यहां संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही दो तरह की विचारधाराएं काम कर रही थीं, एक जो कि विभाजन करती है और दूसरी जो एकजुट करती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में एक तरफ ब्रिटिश थे जिन्होंने ‘‘बांटो और शासन करो’’ की नीति अपनाई और दूसरी तरफ महात्मा गांधी के नेतृत्व में ऐसे लोग थे जिन्होंने अंग्रेजों से मुकाबले के लिए श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को एकजुट किया।

उन्होंने कहा कि एक समय एक विचारधारा का नेतृत्व महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल और अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं ने किया। वहीं, अंग्रेज बांटो और शासन करो की नीति अपना रहे थे और भाई-भाई को जाति एवं धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे थे।

बघेल ने कहा कि आज राहुल गांधी उन लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं जोकि एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि कलह का बीज बोने वालों का नेतृत्व भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए बघेल ने कहा, ‘‘देश को एकजुट करने की आवश्यकता है। भाजपा हमेशा यह पूछती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, तो मैं यह जवाब देना चाहता हूं कि पार्टी ने भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत किया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विभिन्न जाति-धर्म के लोगों को एकजुट किया इसलिए नारा दिया, ‘‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में सब भाई-भाई।’’

बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो वो रेलवे स्टेशन और हवाईअड्डे किसने बनाए, जिन्हें वे ‘‘बेच’’ रहे हैं।

बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कर्ज माफी का वादा किया था और कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किया था। उन्होंने कहा कि उनके शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 19 लाख किसानों के 10,000 करोड़ रुपये माफ कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि गांधी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को उनकी जमीन वापसी भी सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?