लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, सौदान सिंह को बनाया चुनाव प्रभारी

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2022 15:56 IST

सौदान सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसी के साथ नड्डा ने देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। भाजपा के दोनों नेताओं की यह सगठनात्मक नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल के चुनाव प्रभारी बनाए गए सौदान सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैंइसी के साथ देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया हैपार्टी की ओर से की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी

नई दिल्ली: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को सौदान सिंह आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभाव नियुक्त किया है। सौदान सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसी के साथ नड्डा ने देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। भाजपा के दोनों नेताओं की यह सगठनात्मक नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसमें लिखा गया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सौदान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभाव एवं देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी"

हिमाचल प्रदेश में भाजपा तीन दशक से चले आ रहे हर बार सत्ता परिवर्तन के सिलसिले को तोड़ने की कवायद में जुटी है। पार्टी ने अपनी सरकार बररकार रखने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की है। दरअसल, बीते तीन दशकों से हर बार सत्ता बदलने वाले हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सामने इस बार अपनी सरकार बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। राज्य में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने हैं।

गौरलतब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 21 मिली थीं तो माकपा को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। जबकि दो सीटें निर्दलीय के हिस्से में आई थी। सत्ता परिवर्तन के इतिहास को देखते हुए कांग्रेस का आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी आगामी चुनाव में जोर भर रही है। 

टॅग्स :BJPजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर