लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भारती घोष का काफिला रोके जाने के बद भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:11 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता भारती घोष के काफिले का रास्ता रविवार को बाधित किये जाने के बाद, भगवा दल और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए।

कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विश्वस्त रही घोष ने आरोप लगाया कि हेरिया-मेधखली रोड पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का लट्ठा रखकर उनका रास्ता रोका ताकि वह मेधखली में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकें।

आरोपों का खंडन करते हुए, तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि यह भाजपा समर्थकों में गुटीय झगड़े का मामला है।

पुलिस ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हुए हैं और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद अवरूद्ध रास्ते को खुलवा दिया गया। इसके बाद घोष वहां से चली गईं। वह सुरक्षित थीं।

घोष ने पत्रकारों से कहा, " तृणमूल कांग्रेस लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा लोकप्रियता हासिल कर रही है और पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी अपना आधार खो रही है।"

जिला भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सड़क बाधित करने के बाद पार्टी समर्थकों पर हमला कर दिया और उन्होंने आत्मरक्षा में पलटवार किया।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने आरोपों को खारिज किया और दावा किया कि उनका कोई भी समर्थक सड़क बाधित करने में शामिल नहीं था और यह भगवा दल में गुटीय झगड़े का मामला है।

उन्होंने कहा, "भाजपा समर्थकों ने हमारे कैडर पर अकारण हमला कर दिया और तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़ की। हिंसा में हमारे कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए हैं। भगवा पार्टी झगड़े को भड़का रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर