लाइव न्यूज़ :

यमुना की सफाई के लिए केजरीवाल की छह सूत्री कार्ययोजना की भाजपा और कांग्रेस ने की आलोचना

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यमुना सफाई की छह सूत्री कार्ययोजना की बृहस्पतिवार को आलोचना करते हुए कहा कि केजरीवाल के बार-बार किये गए वादे के बावजूद नदी अत्यधिक प्रदूषित है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि 2013 से कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी को नहाने योग्य बनाया जाएगा और वह लंदन की टेम्स नदी जैसी दिखेगी। गुप्ता ने कहा, “कई सालों से केजरीवाल द्वारा ऐसी बातें करने के बावजूद नदी की हालत बदतर ही हुई है।”

गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए केजरीवाल सरकार को 2,409 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन किसी को नहीं पता कि पैसे कहां गए। उन्होंने कहा, “बाकी दिन केजरीवाल प्रदूषण को भूल जाते हैं और अब उन्हें अचानक यमुना की सफाई करने की याद आई है।”

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने मांग की, कि आम आदमी पार्टी सरकार यमुना की सफाई तथा शहर में प्रदूषण किस समस्या हल करने के लिए उठाये गए कदमों पर एक श्वेतपत्र लाए।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने नदी की सफाई के नाम पर पिछले सात साल में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन यमुना का पानी पहले की तुलना में कहीं ज्यादा जहरीला है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल यमुना सफाई कार्यक्रम लाकर वायु प्रदूषण से दिल्लीवासियों का ध्यान हटाना चाहते हैं। कुमार ने कहा, “केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए 2025 की समयसीमा तय की है। इससे साफ पता चलता है कि यमुना अगले तीन साल में एक बड़े नाले की तरह बहेगी और भ्रष्टाचार में करोड़ों रुपये नाले में बहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान