लाइव न्यूज़ :

संसद में राजोआना पर भिड़े भाजपा-अकाली दल के नेता, एसएडी ने कहा-गृहमंत्री अमित शाह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

By भाषा | Updated: December 3, 2019 17:19 IST

शाह ने कहा था कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या करने वाले बलवंत सिंह राजोआना को माफी नहीं दी गई है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात कर उनसे इस मामले पर चर्चा करेगा। शिअद केंद्र और राज्य में भाजपा का सहयोगी दल है।

Open in App
ठळक मुद्देबादल ने यहाँ संवाददाताओं से कहा, “मैं अपनी पार्टी की ओर से कहना चाहता हूँ कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं।भारत सरकार ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजोआना को माफ करने का निर्णय लिया था।

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान को मंगलवार को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बलवंत सिंह राजोआना को माफी नहीं दी गई है।

शाह ने कहा था कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या करने वाले बलवंत सिंह राजोआना को माफी नहीं दी गई है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात कर उनसे इस मामले पर चर्चा करेगा। शिअद केंद्र और राज्य में भाजपा का सहयोगी दल है।

बादल ने यहाँ संवाददाताओं से कहा, “मैं अपनी पार्टी की ओर से कहना चाहता हूँ कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। क्योंकि पहले मीडिया में जो रिपोर्ट आई थी उसके अनुसार भारत सरकार ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजोआना को माफ करने का निर्णय लिया था।”

गृहमंत्री ने मंगलवार को लोकसभा में पंजाब से कांग्रेस सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि राजोआना को कोई माफी नहीं दी गयी है। गौरतलब है कि बिट्टू बेअंत सिंह के पुत्र हैं। शाह ने बिट्टू को मीडिया रिपोर्ट पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए कहा, “कोई माफी नहीं दी गयी है।”

सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार ने राजोआना को सुनाई गई मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने कहा था कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मानवीय आधार पर यह निर्णय लिया गया था।

बादल ने कहा कि राजोआना तीस साल से बिना पैरोल के जेल में बंद है जो कि अन्याय है। राजोआना पूर्व पुलिस कांस्टेबल है जिसे 1995 में पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर हुए विस्फोट का दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई गयी थी। उस विस्फोट में बेअंत सिंह समेत सोलह व्यक्तियों की जान चली गयी थी। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रअमित शाहहर्सिम्रत कौर बादलपंजाबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए