लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड में ‘घोटाले’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 01:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के तहत दिल्ली जल बोर्ड में 26,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संवाददाता सम्मेलन में कुछ दस्तावेज दिखाते हुए इसे अब तक का ‘सबसे बड़ा’ घोटाला होने का दावा किया और मांग की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में दिल्ली जल बोर्ड को 41,000 करोड़ रुपये का लोन दिया है जिसमें से 26,000 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं है।’’

उन्होंने कैग की एक रिपोर्ट समेत कुछ दस्तावेज मीडिया को दिखाते हुए आरोप लगाया कि ना तो मुख्यमंत्री केजरीवाल और ना ही दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन या उपाध्यक्ष राघव चड्ढा इस पैसे का हिसाब देने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम