लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों को उकसाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस के दिन किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान कांग्रेस ने किसानों को हिंसा के लिए उकसाया। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनाव में पराजित लोग इकट्ठा होकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

किसान संगठनों की ओर से एक दिन पहले आयोजित ट्रैक्टर परेड के बेकाबू हो जाने और इस दौरान हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत कभी भी लाल किले पर अपने तिरंगे के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को हमेशा उकसाने की कोशिश की।

जावड़ेकर ने कहा कि विपक्षी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं भाग सकती क्योंकि वह पंजाब में सत्ता में है।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ऐसा ही किया था। सड़क पर आने को वो उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है।’’

भाजपा नेता ने कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए ट्वीट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने किसानों की ट्रैक्टर रैली की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया, कल के यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से संबंधित संस्थाओं के ट्वीट भी प्रमाण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्युनिस्टों की भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नयी दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है।’’

जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने किसानों संग लगातार चर्चा की और यहां तक कि तीन कृषि कानूनों को साल-डेढ साल तक स्थगित करने की भी तैयारी दिखाई और किसानों को एक विकल्प देने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘ये कांग्रेस भी समझती है लेकिन ये समझौता होने नहीं देना चाहती है।’’

भाजपा नेता ने किसानों के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस के रुख की जमकर सराहना की और कहा कि मंगलवार को किसानों की परेड के दौरान उन्होंने बहुत सहनशीलता दिखाई जबकि किसान संगठनों की ओर से उन पर तमाम प्रकार के हमले किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई