लाइव न्यूज़ :

भाजपा का कांग्रेस सरकार पर कोरोना में कुप्रबंधन का आरोप

By भाषा | Updated: May 13, 2021 18:06 IST

Open in App

जयपुर, 13 मई राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस सरकार पर कोरोना संक्रमण में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अपनी कमियों, कमजोरियों, नाकाबिलियत को केन्द्र के माथे जड़कर पाक साफ होना चाहती है।

पूनियां ने कहा, ‘‘राजस्थान की कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार पिछले काफी अर्से से अपनी कमियों, कमजोरियों और नाकाबिलियत को केन्द्र के माथे मढ़कर पाक साफ होना चाहती है।’’

उन्होंने ने यहां आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत सरकार राजस्थान में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर वेंटीलेटर तक तमाम सुविधाओं को विकसित करने के लिये तत्पर और तैयार है..तथा कर भी रही है, बावजूद इसके कांग्रेस नेताओं के बड़बोलेपन के बयान लोगों का मनोबल कमजोर करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि कोरोना की इस लडाई में वास्तव में सहकारी संघवाद की भावना का पालन करें और राजस्थान की जनता को भरोसा दिलाएं। वे कोरोना के प्रबंधन को बेहतर करके बताएं तो मुझे लगता है कि कोरोना की लडाई हम सब लोग मिलकर ठीक तरीके से लड़ पायेंगे।’’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लिखे पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘‘उस पत्र में उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की है। इस बात का दुख भी व्यक्त किया है कि कोरोना जैसी महामारी में विपक्ष को एक सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए थी, लोगों के बीच में एक भरोसा और मनोबल पैदा करना चाहिए था। इसके बजाय उसने देश को कमजोर करने की, अराजकता फैलाने की कोशिश की है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से चलायी जा रही हेल्पलाईन में हमारे कार्यकर्ताओं ने सरकारी और व्यक्तिगत तौर पर लोगों को ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने में मदद की है।

पूनियां ने कहा कि पार्टी की कोरोना हेल्पडेस्क पर 12.5 हजार कॉल आई और 10 हजार कॉल का निस्तारण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई