लाइव न्यूज़ :

BJP 11th list LS polls 2024: रमेश बिंद का टिकट काटकर निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार घोषित किया, भाजपा ने 11वीं सूची जारी की, एक प्रत्याशी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 13:10 IST

BJP 11th list LS polls 2024: साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने मझवां से निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के चुनाव चिह्न पर भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में यह घोषणा की गई। विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

BJP 11th list LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के भदोही के वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिर्जापुर के मझवां से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में यह घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने मझवां से निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। गठबंधन के तहत वह इस बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की सात और लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। पार्टी ने इलाहाबाद से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है, जबकि बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के सात उम्मीदवारों की सूची में कौशांबी (अनुसूचित जाति) के विनोद सोनकर और मछलीशहर (अजा) के बी पी सरोज को छोड़कर शेष पांच सीट पर नये प्रत्याशी उतारे गये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक इलाहाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया।

नीरज त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। इसके अलावा मैनपुरी सीट पर जयवीर सिंह ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा गया है। जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री हैं।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ माना जाता है। सपा ने इस बार भी मौजूदा सांसद डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है। बलिया सीट से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

गाजीपुर सीट से पारसनाथ राय को भाजपा का टिकट दिया गया है। गाजीपुर में मौजूदा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 2019 में बहुजन समाज पार्टी के अफजाल अंसारी से पराजित हो गये थे। अंसारी इस बार सपा के उम्मीदवार हैं, जिनका राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े और गाजीपुर जिले में शिक्षण संस्थान चलाने वाले पारसनाथ राय से मुकाबला होगा।

पारसनाथ राय मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं और करीब एक दशक पूर्व राय के पुत्र आशुतोष राय भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने कौशांबी सीट से मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर, मछली शहर से वर्तमान सांसद बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है। फूलपुर से तीन बार के विधायक प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने फूलपुर संसदीय सीट पर केसरी देवी पटेल का टिकट काट दिया है। प्रवीण पटेल के पिता महेन्द्र प्रताप सिंह पटेल कई बार विधायक रहे और प्रवीण पटेल पहली बार 2007 में बसपा से फूलपुर से विधायक चुने गये। इसके बाद 2016 में वह भाजपा में शामिल हो गये और 2017 और 2022 में लगातार फूलपुर से ही विधायक चुने गये।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट