लाइव न्यूज़ :

बिरला ने पैंगोंग झील का दौरा किया; संरपंचों, जवानों से बातचीत की

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:17 IST

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के स्थानीय लोगों और रक्षा कर्मियों के बीच अद्भुत तालमेल है जो इस क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है। ‘पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिये संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ के तहत लद्दाख क्षेत्र के तीन दिवसीय दौर पर आये बिरला ने पैंगोंग सो (झील) का दौरा किया। वह लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दूर-दराज के इलाकों का दौरा करने वाले संभवत: पहले लोकसभा अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों पक्षों के सांसदों ने पैंगोंग झील और आसपास के इलाकों का दौरा किया है और देशभर से पर्यटक इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। बिरला ने यहां के स्थानीय सरपंचों, पर्वतीय परिषद सदस्यों और पर्यटकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय ग्रामीणों और सशस्त्र कर्मियों के बीच एक अद्भुत तालमेल है जो इस क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित बना रहा है।’’ बिरला ने इलाके में तैनात सेना के जवानों से भी बातचीत की। बिरला का रविवार को श्रीनगर का दौरा करने का कार्यक्रम है और वह पंचायत सदस्यों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतसंसदः मुद्दे से अलग ना बोलें राहुल गांधी?, नेता विपक्ष के बयान पर बोले स्पीकर ओम बिरला, भारत के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्‍छा का प्रतिनिधित्‍व, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष