बीरजीत सिन्हा त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किये गये

By भाषा | Published: September 24, 2021 08:54 PM2021-09-24T20:54:23+5:302021-09-24T20:54:23+5:30

Birjit Sinha appointed as Tripura Congress chief | बीरजीत सिन्हा त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किये गये

बीरजीत सिन्हा त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किये गये

नयी दिल्ली, 24 सितंबर बीरजीत सिन्हा को शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

पार्टी के एक बयान के मुताबिक कांग्रेस ने त्रिपुरा इकाई के लिए पांच कार्यकारी प्रमुख भी नियुक्त किये हैं, जिनमें मोहम्मद बिलाल मिया, माणिक देब, सुशांतो चक्रवर्ती, पुरनीता चकमा और प्रदीप वर्धन शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने बीरजीत सिन्हा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति का प्रमुख तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान प्रदेश प्रमुख पी. कांति विश्वास के योगदान की सराहना करती है।’’

सोनिया ने 10 उपाध्यक्षों, 18 महासचिवों और 29 सचिवों के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के गठन को भी मंजूरी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन, पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रमुख गोपाल रॉय और महारानी बीभू कुमारी देवी सहित कई पूर्व विधायकों त्रिपुरा की कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Birjit Sinha appointed as Tripura Congress chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे