लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, बीमारी से ठाणे में मरीं 100 मुर्गियां, अब प्रशासन मारेगा 25 हजार को पक्षियों को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 19:47 IST

डीएम राजेश नार्वेकर ने कहा कि सावधानी को ध्यान में रखते हुए प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 25,000 पक्षियों को जिला प्रशासन के द्वारा मारने का आदेश जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे के सीईओ डॉक्टर भाऊसाहेब डांगडे ने कहा कि मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू H5N1 के अंश मिलेठाणे जिला परिषद के पीआरओ पंकज चव्हाण ने कहा कि अब तक 15,600 चूजों को मारा गया हैजिला पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू H5N1 के संक्रमण रोकने के लिए जरूरी उपाय कर रहा है

मुंबई:महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक बर्ड फ्लू की संभावना के पीछे ठाणे जिले के शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 मुर्गियों की अचानक मौत को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

इस मामले में ठाणे के डीएम राजेश नार्वेकर ने बयान जारी करते हुए कहा कि बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में मरी हुई मुर्गियों के नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में H5N1 की पहचान के लिए भेजे गए हैं।

इसके साथ ही डीएम राजेश नार्वेकर ने यह भी कहा कि सावधानी को ध्यान में रखते हुए प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 25,000 पक्षियों को जिला प्रशासन के द्वारा मारने का आदेश जारी किया गया है। वहीं इसके साथ ही जिला पशुपालन विभाग को संक्रमण के उपाय पर नियंत्रण के लिए भी जरूरी आदेश जारी करने के लिए कहा गया है।

ठाणे के सीईओ डॉक्टर भाऊसाहेब डांगडे ने इस संबंध में कहा कि शाहपुर तहसील के वेहरोली गांव के पोल्ट्री फार्म में मृत पायी गई 100 मुर्गियों में परीक्षण के बाद स्पष्ट हो गया है कि इनकी मौत बर्ड फ्लू H5N1 के कारण हुई थी।

वहीं ठाणे जिला परिषद के पीआरओ पंकज चव्हाण ने बताया कि शुक्रवार को सुबह तक शाहपुर में पक्षियों के कम से कम 15,600 चूजों को मार दिया गया था और इस मामले में अभी भी एक्शन जारी है। जिला प्रशासन अन्य स्थानों पर बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। 

टॅग्स :बर्ड फ्लूमहाराष्ट्रठाणे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की