लाइव न्यूज़ :

बीरभूम हिंसा मामलाः घटना की सीबीआई जांच हो, शुभेंदु अधिकारी बोले-मुख्यमंत्री ममता इस्तीफा दें, एसआईटी पर भरोसा नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2022 17:20 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। वह गृह मंत्री के तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रही हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्दे विधायकों के साथ बीरभूम जाते वक्त संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिये।सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत पदाधिकारी की कथित तौर पर हत्या के बाद कुछ मकानों में आग लगने से जलकर आठ लोगों की मौत होने की घटना के एक दिन बाद विपक्षी भाजपा ने बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की।

विपक्ष के नेता  शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को बीरभूम जिले में उस स्थान पर जाने से रोका गया, जहां आठ लोगों को जिंदा जला दिया गया था। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना, इसकी निंदा करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। कलकत्ता एचसी ने सेंट्रल फोरेंसिक को निर्देश दिए हैं।

हम एनआईए या सीबीआई जांच की मांग करते हैं। एसआईटी राज्य सरकार की एक विंग है, सीएम सरकार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल को बचाने के लिए राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र रास्ता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, बनर्जी ने जोर देकर कहा कि हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। वह गृह मंत्री के तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रही हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

अधिकारी ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बीरभूम जाते वक्त संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। भाजपा सांसद और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिये और पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सिंह ने कहा, ‘‘ पहले विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता था। अब राज्य में टीएमसी बनाम टीएमसी हो रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और बीरभूम हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। पुलिस द्वारा मामले में लीपा-पोती करने की कोशिश की जा रही है। दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।’’

इस बीच, टीएमसी ने विपक्षी भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘उसके सदस्य पिकनिक पर गए हुए हैं।’’ राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा नेताओं के एक मिठाई की दुकान पर होने के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए दावा किया, ‘‘ भगवा खेमे ने अपने सदस्यों के हिंसाग्रस्त बीरभूम जाने की व्यवस्था की, लेकिन वे जिले में जाने के दौरान रास्ते में पिकनिक मना रहे हैं।’’

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालBJPशुभेंदु अधिकारीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण