महाराष्ट्र में बाइक सवार सूखे कुएं में गिरने से घायल हुआ

By भाषा | Published: April 10, 2021 10:38 AM2021-04-10T10:38:51+5:302021-04-10T10:38:51+5:30

Bike rider injured in falling in a dry well in Maharashtra | महाराष्ट्र में बाइक सवार सूखे कुएं में गिरने से घायल हुआ

महाराष्ट्र में बाइक सवार सूखे कुएं में गिरने से घायल हुआ

ठाणे, 10 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय युवक दस फुट गहरे सूखे कुएं में गिरने से घायल हो गया। युवक बाइक पर सवार था।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि राजा मुरुगसेन को पुलिस और दमकल विभाग के दलों ने बचाया।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना शुक्रवार देर रात एक बजे के आसपास भयंदर पाड़ा के निकट नगला बंदर पुलिस चौकी के निकट घटी। युवक सड़क किनारे स्थिति सूखे कुएं में गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई।’’

कदम ने बताया कि युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bike rider injured in falling in a dry well in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे